समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 256 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान भोजपुर जिले के हेम डुमरांव गांव निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र शिवम कुमार (28) के रूप में हुई है। वह ट्रेन से ब्राउन शुगर लेकर समस्तीपुर पहुंचा था। इस दौरान उसके साथ मौजूद स्थानीय एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया।
इस संबंध में नगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस को मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खेप लेकर कुछ युवकों के समस्तीपुर पहुंचने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्टेशन रोड में कार्रवाई की। इस दौरान शिवम कुमार को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 256 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया।
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह कटिहार से ब्राउन शुगर लेकर ट्रेन के माध्यम से समस्तीपुर पहुंचा था। एसडीपीओ-1 के अनुसार, शहर के रामबाबू चौक से मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े नेटवर्क के तार जुड़े होने की जानकारी मिली है। इस मामले में रामबाबू चौक निवासी एक स्थानीय युवक की भी पहचान की गई है, जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपित के मुताबिक, उक्त स्थानीय युवक ने उसे रामबाबू चौक के पास एक घड़ी दुकान के समीप चापाकल के नजदीक ब्राउन शुगर रखने को कहा था।
स्थानीय युवक आगे निकल गया था और शिवम को पीछे से आने के लिए कहा गया था। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ-1 ने बताया कि ब्राउन शुगर के तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पहचान कर ली गई है। फरार स्थानीय युवक की भी पहचान हो चुकी है। मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब फरार आरोपित समेत नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…
समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गंगा ढ़ाब में मछली मारने…