Samastipur

जीविका के 20 साल पूरे होने पर समस्तीपुर में ‘नीतीश संवाद कार्यक्रम’ आयोजित, डिप्टी-सीएम बोले- “जीविका ने बदली गांवों की तस्वीर”

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि महिलाओं को सम्मान और आत्मनिर्भरता देने की दिशा में जीविका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर 2006 को शुरू हुई जीविका के 20 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाएं आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए साइकिल, पोशाक, कन्या उत्थान, पंचायती राज और नगर निकायों में आरक्षण सहित कई योजनाएं लागू की गई। जीविका के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर काम हुआ है। उनके अनुसार, वर्तमान में 13 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों से बिहार की एक करोड़ 88 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं।

शहरी क्षेत्रों में भी 77 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह संचालित हैं, जिनसे 11 लाख 84 हजार जीविका दीदियां जुड़ी हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जीविका के माध्यम से 50 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के लिए 6,749 बैंक सखियों द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों के बैंक खातों के माध्यम से उन्हें करीब 75 हजार करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है।

जीविका दीदियों के लिए रोजगार के नए अवसर : अश्वमेघ देवी

समस्तीपुर की विधायक अश्वमेघ देवी ने कहा कि जीविका दीदियों के हुनर को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ा जा रहा है। अस्पतालों, पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों और आवासीय विद्यालयों में 334 जीविका दीदी की रसोई संचालित हैं। सिलाई कार्यक्रम के तहत 15 जिलों में 40 हजार से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। 332 प्रखंडों में ‘दीदी अधिकार केंद्र’ के माध्यम से महिलाओं को कानूनी जागरूकता और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 लाख 79 हजार समूह सदस्य पशुपालन आधारित गतिविधियों से जुड़े हैं। वहीं, 8,700 पशु सखियां भी इस कार्य में योगदान दे रही हैं। अररिया की सीमांचल बकरी उत्पादक कंपनी से 19,956 परिवार जुड़े हैं। कोसी प्रमंडल की कौशिकी दुग्ध उत्पादक कंपनी के 889 दूध संग्रहण केंद्रों से 38,561 पशुपालक जुड़े हैं।

वहीं हसनपुर विधायक राजकुमार राय ने कहा कि गैर कृषि क्षेत्र में जीविका के तहत 792 उत्पादक समूह और पांच उत्पादक कंपनियां गठित की गई हैं। करीब 4.98 लाख परिवार उद्यमिता विकास और रोजगार सृजन से जुड़े हैं। राज्य में 11,855 से अधिक महिलाएं मधुमक्खी पालन से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना, स्वास्थ्य सहायता केंद्र और सेनेटरी नैपकिन निर्माण जैसे प्रयासों से भी महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

वारिसनगर विधायक डॉ. मंजरीक मृणाल ने कहा कि महिला रोजगार योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 2.10 लाख रुपये तक सहायता देने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि अब तक एक करोड़ 81 लाख महिलाओं के खातों में प्रथम किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं।

पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने कहा कि जीविका से जुड़ी महिलाओं ने आर्थिक गतिविधियों के साथ सामाजिक अभियानों में भी भागीदारी निभाई है। शराबबंदी, नशामुक्ति और जल-जीवन-हरियाली अभियान में जीविका दीदियों की भूमिका रही है। कार्यक्रम प्रभारी रीना चौधरी ने कहा कि जीविका की सबसे बड़ी ताकत इसकी सामुदायिक संरचना है। महिलाएं स्वयं समूहों का संचालन कर बचत, ऋण और आजीविका की गतिविधियों को आगे बढ़ा रही हैं। इससे ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति के साथ सामाजिक भागीदारी भी बढ़ी है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बिरिया देवी ने की। संचालन जदयू जिला सचिव मनीषा कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय ने किया। कार्यक्रम की पूरी जानकारी जदयू के जिला प्रवक्ता अनस रिजवान ने दी।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

2 घंटे ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

समस्तीपुर : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही…

2 घंटे ago

कानून-व्यवस्था पर चिराग के बयान से गरमाई सियासत, समस्तीपुर पहुंचे डिप्टी-सीएम अनंत सिंह पर भी बोले- “पार्टी नजर बनाई हुई है”

समस्तीपुर : जीविका के बीस साल पूरे होने पर जेडीयू द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बुकिंग हुई शुरू…

त्योहारी सीजन में भीड़ से राहत के लिए समस्तीपुर और मुंबई के बीच स्पेशल एसी…

3 घंटे ago

नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करता था युवक, चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाने पर लोगों ने की पिटाई, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईधारा चौक पर चोरी के संदेह में गुरुवार को…

7 घंटे ago

हसनपुर में स्कॉर्पियो से 28 कार्टून में लदी 242 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर हुआ फरार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मंगलगढ़ में पुलिस ने गुप्त सूचना…

8 घंटे ago