Samastipur

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चकहाजी गांव निवासी सीएसपी संचालक राकेश कुमार के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पीड़िता की ओर से पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक, 5 अक्टूबर को वह अपनी दादी के साथ आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कराने के लिए सीएसपी केंद्र गई थी।

आरोप है कि केंद्र संचालक ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर उसे रोक लिया और दादी को घर भेज दिया। इसके बाद कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद किशोरी ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। बताया जाता है कि मामले को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी, लेकिन वहां कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। आरोप है कि सीएसपी संचालक ने मामले को दबाने के उद्देश्य से एक लाख रुपये देने का प्रलोभन भी दिया।

इसके बाद पिता व दादी के साथ किशोरी ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को विलंब से मिली है। इस कारण घटना के बाद से प्राथमिकी दर्ज होने तक की परिस्थितियों और पूरे घटनाक्रम की भी गहनता से जांच की जाएगी। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है, वहीं उसकी काउंसलिंग चल रही है।

सदर SDPO-1 ने क्या कुछ कहा, देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

3 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

5 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

16 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

17 घंटे ago

मोहिउद्दीननगर के गंगा ढ़ाब में मछली मारने के विवाद में हुए मारपीट व गोली चलने की घटना को लेकर उस पार पटना के NTPC थाना बाढ़ में पांच लोगों पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गंगा ढ़ाब में मछली मारने…

17 घंटे ago