समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर बिहार शक्ति अभियान की ओर से प्राचार्य को आवेदन सौंपा गया। छात्राओं ने कॉलेज में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने, वॉशरूम में डस्टबिन की व्यवस्था करने और नियमित साफ-सफाई कराने सहित अन्य मांगें उठाईं। मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर 28 अक्टूबर को कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।
आवेदन में छात्राओं के लिए सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने, वॉशरूम में पर्याप्त डस्टबिन उपलब्ध कराने, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा गर्ल्स कॉमन रूम को खाली कराकर व्यवस्थित करने की मांग की गई है। अभियान की लीडर रीचा कुशवाहा ने कहा कि कॉलेज में छात्राओं को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। इन समस्याओं को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
वहीं, कॉलेज की छात्रा नेहा भारती ने कहा कि छात्राओं को स्वच्छ वॉशरूम, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और व्यवस्थित गर्ल्स कॉमन रूम जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो छात्राएं अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाएंगी। बिहार शक्ति अभियान ने स्पष्ट किया कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर 28 अक्टूबर को अभियान और कॉलेज के छात्र-छात्राओं की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अभियान की बिहार कोऑर्डिनेटर रीचा कुशवाहा, मोना कुमारी, शिमरन कुमारी, नेहा, संध्या वर्मा और फरहत नाज सहित अन्य छात्राएं मौजूद थीं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…
बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…
समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…