Samastipur

समस्तीपुर मंडल के 21 रेलवे स्टेशनों पर बदलेगी सिग्नलिंग व्यवस्था, 233 करोड़ होंगे खर्च, पैनल इंटरलॉकिंग की जगह लगेगा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के 21 स्टेशनों पर सिग्नलिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने की मंजूरी मिल गई है। भारतीय रेलवे की ओर से इन स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) लगाने के लिए कुल 233 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत वर्तमान पैनल इंटरलॉकिंग व्यवस्था को हटाकर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इस योजना में मधुबनी, अंगारघाट, बदला घाट, धमारा घाट, रुसेरा घाट, रामगढ़वा, भगवानपुर देसुआ, नरहन, नया नगर, राजनगर, सलौना, इमली, ओलापुर, कोपरिया, सिमरी बख्तियारपुर, सोनबरसा कचहरी, पंडौल, डॉ. श्रीकृष्ण सिंह नगर गढ़पुरा, बैजनाथपुर, बुधमा और मुरलीगंज स्टेशन शामिल हैं।

सिग्नलिंग व्यवस्था होगी अधिक सुरक्षित :

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग आधुनिक कंप्यूटर आधारित सिग्नलिंग प्रणाली है। इसके लागू होने से स्टेशनों पर ट्रेनों के परिचालन और सिग्नलिंग व्यवस्था की विश्वसनीयता बढ़ेगी। साथ ही खराबियों को जल्द दूर करने और रखरखाव में भी सुविधा होगी। इससे रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

कवच के क्रियान्वयन में मिलेगी सुविधा :

रेलवे के अनुसार, 21 स्टेशनों पर ईआई लगाने से समस्तीपुर मंडल का सिग्नलिंग बुनियादी ढांचा और मजबूत होगा। आधुनिक सिग्नलिंग व्यवस्था स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ के क्रियान्वयन में भी सहायक होगी। यह पहल रेलवे नेटवर्क में सिग्नलिंग के आधुनिकीकरण, सुरक्षा मजबूत करने और परिचालन दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

29 मिनट ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago