Samastipur

समस्तीपुर में STF ने संदिग्ध XUV-700 व उसके चालक को हिरासत में लिया; चेन, मोबाइल और रुपये छीनने वाले गिरोह से होने की आशंका

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहे पर मंगलवार को समस्तीपुर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से नीले रंग की महिंद्रा एक्सयूवी-700 कार भी जब्त की है। वाहन के आगे नंबर प्लेट नहीं थी, जबकि पीछे BR01HJ7194 नंबर अंकित पाया गया।

पुलिस को चौराहे पर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के बाद एसटीएफ और मुसरीघरारी पुलिस की टीम ने इलाके में वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान उक्त एक्सयूवी-700 को रोककर जांच की गई। वाहन में सवार युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाना ले गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवक के संबंध कथित तौर पर चेन, मोबाइल और रुपये छीनने वाले गिरोह से होने की आशंका है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस युवक से पूछताछ कर उसके संभावित आपराधिक संपर्कों और पूर्व में हुई छिनतई की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। इधर, जब्त वाहन के कागजात और पंजीयन संख्या का भी सत्यापन कराया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन का इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में किया गया है या नहीं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पूछताछ और वाहन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

4 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के मगरदही घाट पर बाइक सवार बदमाशों ने टोटो सवार महिला से 49 हजार रुपयो से भरा बैग झपटा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक सवार…

21 मिनट ago

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…

8 घंटे ago

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

12 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

13 घंटे ago