समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला जज समीर कुमार के निर्देशन में हुई बैठक में मंगलवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं जिले के सभी नीलामपत्र पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नीलाम एवं ग्राम कचहरी से संबंधित मामलों के अधिकाधिक निष्पादन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी 12 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को समय पर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए। लंबित मामलों की पहचान, संबंधित पक्षकारों तक सूचना पहुंचाने तथा अधिकाधिक मामलों को लोक अदालत में लाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लोक अदालत में नीलाम एवं ग्राम कचहरी से जुड़े मामलों का अधिकाधिक निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…