Samastipur

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन उसे थाना ले जाने के दौरान परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी। देखते ही देखते लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस के कब्जे से आरोपी को छुड़ा लिया।

घटना के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। आरोपी को छुड़ाने के दौरान भीड़ द्वारा पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और हमला किये जाने की भी बात सामने आयी है। इसमें पुलिस का एक जवान घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दरोगा संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ एक मामले के अनुसंधान के सिलसिले में केवटा गांव पहुंचे थे। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया और उसे थाना ले जाने का प्रयास कर रही थी।

इसी बीच युवक के परिजन और आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गये और पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की संख्या बढ़ गयी। ग्रामीणों ने पुलिस से युवक को छोड़ने की मांग करते हुए विरोध शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर सड़क पर ही पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने हो गये। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस के कब्जे से युवक को छुड़ा लिया।

पुलिस ने एक महिला को लिया हिरासत में :

आरोपी को छुड़ाने के दौरान हुए हंगामे और कथित हमले के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस अब आरोपी को छुड़ाने में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस वर्ष 2024 से जुड़े एक मामले में आरोपी को पकड़ने गयी थी। पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़े जाने के बाद उसके परिजन और कुछ ग्रामीण पुलिस टीम से उलझ गये तथा गिरफ्तार व्यक्ति को छुड़ा लिया। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर पुलिस की ओर से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस के कब्जे से आरोपी को छुड़ाने में शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

2 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

2 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

10 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

22 घंटे ago