Samastipur

समस्तीपुर में साइबर अपराध से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : साइबर अपराध से बचाव को लेकर मंगलवार को साइबर थाने की ओर से हरपुर एलौथ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश एवं साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम में साइबर थाने की टीम ने कर्मियों और विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

पुलिस टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम व वाट्सएप के माध्यम से होने वाले साइबर अपराध से सावधान रहने की अपील की। इसके अलावा फाइनेंस संबंधी साइबर अपराध, वाट्सएप व मैसेंजर पर आने वाली अनचाही वीडियो कॉल, ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर होने वाली ठगी तथा निवेश के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए गए।

कार्यक्रम में मोबाइल फोन खो जाने पर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने, फर्जी फेसबुक आईडी से होने वाली ठगी, ओएलएक्स व सोशल मीडिया पर खरीद-बिक्री के नाम पर ठगी, एटीएम स्थानांतरण और आधार आधारित भुगतान प्रणाली (एईपीएस) से जुड़े साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। नौकरी दिलाने के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने कहा कि साइबर अपराध मुख्य रूप से भय और लालच के कारण बढ़ता है। लोगों को किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऑफर पर भरोसा नहीं करना चाहिए। साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

सुमित झा का भक्ति गीत ‘अम्बे अम्बे’ एक अक्टूबर को होगा रिलीज

समस्तीपुर : जिले के गायक व म्यूजिक प्रोड्यूसर सुमित झा का नया देवी भक्ति गीत…

24 मिनट ago

समस्तीपुर BRC में हर छोटे-बड़े कार्यो के लिए रेट फिक्स ? भ्रष्टाचार के आरोपों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर बिहार पंचायत-नगर…

38 मिनट ago

जमशेदपुर में 33 करोड़ के सोना व 42 लाख नगद लूटकांड में समस्तीपुर में झारखंड STF की छापेमारी

समस्तीपुर : झारखंड के जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में विगत 24…

59 मिनट ago

बाढ़ राहत का वायरल वीडियो सरकारी वितरण का नहीं, समस्तीपुर जिला प्रशासन ने कहा- नाव पर भीड़ जुटाकर राहत सामग्री बांटने की होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में धमकी और मदद के नाम पर दो लोगों से 6.51 लाख की साइबर ठगी, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : जिले में साइबर बदमाशों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर दो लोगों से 6.51 लाख…

2 घंटे ago