Samastipur

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर 2026 को दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. मेले में टाटा मोटर्स, Tata Electronics, Foxconn, Schneider Electric, Motherson और Indo-MIM समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी. चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र यानी ऑफर लेटर देने की व्यवस्था की गयी है.

रोजगार मेले का आयोजन दोनों दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जायेगा. इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करना है. आयोजकों ने योग्य युवाओं से आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है.

रोजगार मेले की तैयारियों को लेकर प्रधानाचार्य डॉ. शशिभूषण कुमार शशि की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक का संचालन परिसर निपुणता अधिकारी सह कैंपस प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. रोहित प्रकाश ने किया. उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से अपने-अपने विभाग के छात्र-छात्राओं को रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की.

प्रधानाचार्य डॉ. शशिभूषण कुमार शशि ने कहा कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगार और आत्मनिर्भरता के योग्य बनाना भी है. महाविद्यालय युवाओं के सर्वांगीण विकास और कौशल विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.

पंजीकरण और चयन प्रक्रिया की दी जानकारी

कार्यक्रम में आगा खान ग्राम सहयोग कार्यक्रम की संस्थागत भागीदारी है. संस्था के प्रतिनिधि रजनी रंजन, कार्यक्रम समन्वयक, कुमार प्रिंस गौरव, वरिष्ठ विकास आयोजक और विवेक राज आर्यन, जिला समन्वयक ने युवाओं के पंजीकरण, पात्रता, चयन प्रक्रिया और आयोजन की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी. आयोजकों के अनुसार, रोजगार मेले में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे. युवाओं से अपील की गयी है कि वे समय पर पहुंचकर उपलब्ध रोजगार अवसर का लाभ उठाएं और अपने करियर की शुरुआत को मजबूत बनाएं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

1 घंटा ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

11 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

12 घंटे ago