Samastipur

भोले नाथ के दर्शन के बाद विद्यापतिधाम स्टेशन पहुंचा युवक, एक सेल्फी ने छीन ली जिंदगी; मालगाड़ी पर चढ़े युवक की हाईटेंशन तार से मौ’त

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : सावन मास की पहली सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक व दर्शन कर लौट रहे एक युवक की जरा-सी लापरवाही जानलेवा साबित हुई। पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड स्थित विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी लेने के दौरान युवक हाईटेंशन ओवरहेड विद्युत तार की चपेट में आ गया। तेज धमाके के साथ उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी अशरफी महतो के पुत्र राम कृपाल महतो (44 वर्ष) के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि वह पत्नी के साथ पहली सोमवारी पर उगना महादेव मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन करने आए थे। उनके दर्शन के बाद पत्नी मंदिर में पूजा-अर्चना में व्यस्त थीं, जबकि राम कृपाल जलाभिषेक के बाद रेलवे स्टेशन की ओर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर राम कृपाल सेल्फी लेने लगे। तभी सिर के ऊपर से गुजर रही 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। तेज धमाके के साथ उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पहली सोमवारी के कारण स्टेशन और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। धमाके की आवाज सुनते ही लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना के समय मृतक की पत्नी मंदिर में पूजा कर रही थीं। हादसे की सूचना मिलते ही वह स्टेशन पहुंचीं। पति का शव देखते ही वह फूट-फूटकर रोने लगीं। परिजनों के विलाप से स्टेशन परिसर का माहौल गमगीन हो गया।

सूचना पर बछवाड़ा जीआरपी और विद्यापतिनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रेलवे परिसर में खड़ी मालगाड़ी या किसी भी रेल डिब्बे पर चढ़कर सेल्फी लेने अथवा वीडियो बनाने जैसी जोखिम भरी हरकत न करें। ओवरहेड हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से कुछ ही सेकेंड में जान जा सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

प्रोन्नति मिले जमादारों को स्टार लगा एसपी ने बनाया दारोगा, 147 ASI प्रोन्नति पाकर बने सब-इंस्पेक्टर 

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में…

44 मिनट ago

सदर SDO ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं; 9 मामलों पर सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जनता दरबार का…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मास्टरमाइंड बहू के द्वारा सास को लूटने के बाद ह’त्या की थी साजिश! पांच पन्नों की धमकी भरी पर्ची और तकनीकी साक्ष्य से खुला राज, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अखतबारा गांव में 10 सितंबर की रात…

3 घंटे ago

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…

6 घंटे ago

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

8 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

9 घंटे ago