Samastipur

समस्तीपुर : योग गुरु पर शिष्या ने लगाया यौन शोषण का आरोप, चार महीने की गर्भवती होने पर पंचायत में तय हुआ 10 लाख का जुर्माना

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से एक योग गुरु का घिनौना करतूत सामने आया है। योग गुरु ने अपने शिष्या को बहला फुसलाकर यौन शोषण किया। फिलहाल युवती चार माह की गर्भवती बताई जा रही है। मामले को लेकर पीड़िता की मां ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा गया है कि उसकी 23 वर्षीय पुत्री योग करने के लिए जाती थी। यदा कदा योग गुरु भी उसके घर आते थे। इसी क्रम में योग गुरू उसका मोबाइल नंबर ले लिया। जिसके बाद योग गुरु एवं उनकी पत्नी भी फोन पर बात करने लगे।

उसकी पुत्री बीएड की छात्रा है। गत एक मार्च 2026 को आरोपी उसकी पुत्री को बुक खरीदने के नाम पर बुलाया तथा गलत हरकत किया इसके बाद मेरी पुत्री भाग कर घर आई और सारा करतूत बताई। इसके बाद उसने जाना बंद कर दिया। अप्रैल 2026 में आरोपी की पत्नी फोन कर बताया कि योग सर्टिफिकेट के लिए पटना जाना है वो भी साथ में चलेगी।

इसके बाद योग गुरु पत्नी के साथ उसके घर आया और उसकी पुत्री को लेकर विद्यापतिधाम स्टेशन गया वहां से ट्रेन पकड़ कर पटना गया। वहां होटल बुक कर एक ही कमरे में मेरे पुत्री के साथ संबंध बनाया जिसमें योग गुरु की पत्नी ने सहयोग किया। इसके बाद उसे घर लाकर छोड़ दिया। घर आने पर उसकी पुत्री घटना के बारे में बताई। 30 अप्रैल की संध्या अपने परिजनों के साथ आरोपी के घर जाकर शिकायत करने पर उसका भाई धमकी देते हुए भगा दिया।

अल्ट्रासाउंड में चार माह की गर्भवती होने की जानकारी :

पीड़िता की मां के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को युवती का अल्ट्रासाउंड कराया गया। इसमें उसके करीब चार माह की गर्भवती होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने मामले को लेकर 10 अगस्त 2026 को पंचायत बुलायी। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पंचायत के दौरान आरोपी, उसकी पत्नी, भाई और अन्य सहयोगियों ने मामला रफा-दफा करने के लिए 10 लाख रुपये देने तथा युवती का गर्भपात कराने के बाद कहीं और शादी कराने का प्रस्ताव दिया। आवेदन में यह भी कहा गया है कि तय समय पर राशि नहीं मिलने के बाद पीड़िता के परिवार ने पुलिस से शिकायत की।

Avinash Roy

Recent Posts

रात से ही गायब 10 वर्षीय मासूम बच्चे का शव गाछी में मिला, पहुंची पुलिस; परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…

3 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

17 घंटे ago

जीविका के 20 साल पूरे होने पर समस्तीपुर में ‘नीतीश संवाद कार्यक्रम’ आयोजित, डिप्टी-सीएम बोले- “जीविका ने बदली गांवों की तस्वीर”

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…

17 घंटे ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

समस्तीपुर : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही…

17 घंटे ago

कानून-व्यवस्था पर चिराग के बयान से गरमाई सियासत, समस्तीपुर पहुंचे डिप्टी-सीएम अनंत सिंह पर भी बोले- “पार्टी नजर बनाई हुई है”

समस्तीपुर : जीविका के बीस साल पूरे होने पर जेडीयू द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में…

17 घंटे ago

समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बुकिंग हुई शुरू…

त्योहारी सीजन में भीड़ से राहत के लिए समस्तीपुर और मुंबई के बीच स्पेशल एसी…

18 घंटे ago