Samastipur

समस्तीपुर के छात्र की उत्तराखंड में संदेहास्पद परिस्थिति में मौ’त, संस्कृत विषय से स्नातकोत्तर की कर रहा था पढ़ाई

समस्तीपुर/विभूतिपुर : उत्तराखंड के गढ़वाल में उच्च शिक्षा ले रहे विभूतिपुर सिंघिया बुजुर्ग वार्ड 6 निवासी शिक्षक विरेन्द्र महतो के पुत्र 22 वर्षीय छात्र अनीश कुमार की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पूरे परिवार सहित क्षेत्र में जहां शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक छात्र के परिजन रोते बिलखते उत्तराखंड के लिए रवाना हो चुके हैं।

स्थानीय सरपंच अरविन्द कुमार ने बताया कि अनीश कुमार मेधावी छात्र था। वह उत्तराखंड के प्रसिद्ध हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय से संस्कृत विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता वीरेंद्र कुमार महतो पेशे से शिक्षक हैं। अनीश की मौत की खबर मिलते ही माता संगीता कुमारी, छोटे भाई अश्विनी कुमार सहित परिजन रो-रो कर बेसुध हो रहे थे। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में जुटे थे। फिलहाल मृतक का शव गुरुवार को देर संध्या गांव पहुँचने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अगस्त तक मध्यम से भारी वर्षा और वज्रपात की आशंका

समस्तीपुर/पूसा : उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले दो दिनों तक मेघगर्जन, वज्रपात एवं…

4 घंटे ago

बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित सपना हॉस्पिटल सील, शहर से लेकर गांव तक कुकुरमुत्ते की तरह संचालित है सैकड़ों अवैध नर्सिंग होम; अन्य पर कब होगी कार्रवाई ?

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर चौक स्थित सपना हॉस्पिटल पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग…

6 घंटे ago

सीने में तेज दर्द के बाद कोर्ट से भागने वाले कैदी की बिगड़ी तबीयत, DMCH रेफर; महिला पुलिस जवान पर हो सकती है कारवाई 

समस्तीपुर : कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद दोबारा गिरफ्तार किए…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक निलंबित, निलंबन अवधि में BRC सिंघिया निर्धारित किया गया मुख्यालय

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरपुर बरहेता में…

17 घंटे ago

DRM ऑफिस चौक से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ कई संदिग्ध हिरासत में, ट्रेन से खेप लेकर पहुंचे थे समस्तीपुर 

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस और नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बुधवार की…

17 घंटे ago