{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार एक युवक सोमवार को मेडिकल जांच के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया गया है कि रविवार की रात पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक युवक को पकड़ा था। युवक की पहचान भटौरा पंचायत के श्रीरामपुर गांव, वार्ड संख्या-5 निवासी राम लोभित सिंह के 30 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।
सोमवार को आरोपी को मेडिकल जांच के लिए शिवाजीनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। उसे तीन चौकीदारों की सुरक्षा में अस्पताल लाया गया था। चौकीदार रंजीत कुमार, उमेश पासवान और गन्नौर मंडल आरोपी को हथकड़ी लगाकर मेडिकल जांच के लिए पीएचसी पहुंचे थे।
बताया जाता है कि अस्पताल में मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब चौकीदार आरोपी को लेकर बाहर निकले, तभी प्रिंस कुमार ने मौका पाकर चौकीदारों को धक्का दिया और वहां से भाग निकला। चौकीदारों ने उसका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार होने में सफल रहा। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गयी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस उसके संभावित ठिकानों के अलावा आसपास के इलाकों में भी छापेमारी कर रही है। पुलिस कस्टडी से आरोपी के फरार होने की घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : कर्नाटक के बीदर में एसबीआइ के कैश वाहन से…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दुधपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सीएसपी संचालक पर एक किशोरी…
समस्तीपुर : जिले में पीएम पोषण योजना (मध्याह्न भोजन योजना) के संचालन पर संकट मंडराने…
दुर्गा पूजा और गंगा स्नान के लिए शनिवार सुबह से ही सिमरिया गंगा घाट पर…
समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने से छूट…