समस्तीपुर : KSR कॉलेज सरायरंजन को प्रस्तावित पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे के रूट से बचाने की मांग को लेकर एनएसयूआई का शिक्षा बचाओ सत्याग्रह और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के चौथे दिन छात्रों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने एक्सप्रेसवे का रूट बदलने और कॉलेज को सुरक्षित रखने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।
पुतला दहन का नेतृत्व भूख हड़ताल पर बैठे एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि KSR कॉलेज को बचाने की लड़ाई हजारों छात्रों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक्सप्रेसवे के नाम पर शिक्षण संस्थानों को उजाड़ने की कोशिश कर रही है, जिसे एनएसयूआई किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगा।
आंदोलन के समर्थन में पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव चुन्नू सिंह ने कहा कि यह केवल KSR कॉलेज को बचाने की लड़ाई नहीं, बल्कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बचाने का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण शिक्षण संस्थानों पर लगातार संकट खड़ा हो रहा है। पढ़ा-लिखा युवा अपने अधिकार और रोजगार की मांग करेगा, लेकिन रोजगार देने में विफल सरकार शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि KSR कॉलेज को बचाने तक छात्रों के संघर्ष में युवा कांग्रेस पूरी मजबूती से साथ खड़ी रहेगी।
जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर के पूर्व अध्यक्ष मो. अबु तमीम ने कहा कि KSR कॉलेज को बचाने की लड़ाई किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि पूरे समाज और आने वाली पीढ़ी के भविष्य की लड़ाई है। विकास के नाम पर शिक्षण संस्थानों को उजाड़ना युवाओं के साथ अन्याय है। कांग्रेस पार्टी छात्रों की हर लोकतांत्रिक लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और कॉलेज को बचाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव राम कलेवर प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। KSR कॉलेज पर मंडरा रहा संकट बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सीधा असर डालने वाला है। सरकार को विकास के नाम पर शिक्षण संस्थानों को प्रभावित करने के बजाय उन्हें सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। एनएसयूआई ने सरकार से पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे का प्रस्तावित रूट तत्काल बदलने और KSR कॉलेज को हर हाल में सुरक्षित रखने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और शिक्षा बचाओ सत्याग्रह जारी रहेगा।
मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, एससी विभाग के जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर राम, कामगार कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैज अहमद फैज, डॉ. एनके आनंद, हिमांशु कुमार, विवेक विराट, ललन कुमार यादव, गुंजन चौधरी, शहरी जिला उपाध्यक्ष सनातन कुमार बाला, प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार, अब्दुल मालिक, उदय केतु चौधरी, शिवराम ठाकुर, विकास कुमार, संजय चौधरी, आइसा जिलाध्यक्ष लोकेश राज, उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी, एसएफआई जिलाध्यक्ष चंदन कुमार, अमन कुमार, शहरी महासचिव अखलाकुर रहमान सिद्दीकी सहित अन्य मौजूद रहे।
समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली के छात्रावास में शुक्रवार की देर रात सीनियर…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना में…
समस्तीपुर : महिला थाने की पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में किराये के मकान में दो दिनों…
बिहार सरकार को पीएम मोदी का मंदिर बनाने का प्रस्ताव देने वाले राजन सिंह इस…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विरासत को लेकर एनडीए में घमासान छिड़ गया…