समस्तीपुर : अंतिम सोमवारी के अवसर पर बेगूसराय के झमटिया से जल लेकर दलसिंहसराय होते हुए थानेश्वर स्थान मंदिर पहुंचने वाले डाक बमों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर बुधवार को सदर अनुमंडल सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीओ राकेश कुमार एवं सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से की। बैठक में अंतिम सोमवारी पर कांवरियों की संभावित भारी भीड़, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और मंदिर में भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
एसडीओ ने बताया कि अंतिम सोमवारी पर करीब तीन से चार लाख कांवरियों के पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि कांवरियों की सुविधा और शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अंतिम सोमवारी के पूर्व रविवार की दोपहर से ही विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। चारपहिया एवं भारी वाहनों के रूट में बदलाव किया जाएगा, ताकि कांवरिया मार्ग पर किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। महिला कांवरियों के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा नियंत्रण कक्ष स्थापित कर पूरे कांवरिया मार्ग एवं मंदिर परिसर की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। बैठक में अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन से जुड़ी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। मंदिर में श्रद्धालुओं के सुगम जलाभिषेक और सुरक्षित आवागमन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक चौबे, नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद, मंदिर कमेटी के पुजारी एवं सदस्य सहित शांति समिति के सदस्य और आमजन मौजूद रहे।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…