Samastipur

15 से 19 अगस्त तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, जानें अपने जिले समस्तीपुर का हाल

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम विज्ञान विभाग के संयुक्त सहयोग से उत्तर बिहार के जिलों के लिए 15 से 19 अगस्त 2026 तक का मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जतायी गयी है.

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गोपालगंज, सारण, सिवान, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के कई स्थानों पर 15 से 19 अगस्त के दौरान गरज के साथ मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. सिवान जिले में 15 से 17 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर मूसलाधार या भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गयी है. ऐसे में निचले इलाकों और जलजमाव वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.

समस्तीपुर समेत इन जिलों में भी बारिश के आसार

समस्तीपुर, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा और आसपास के जिलों में 15 से 18 अगस्त के बीच एक या दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. कृषि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन जिलों में बारिश की गतिविधियां बीच-बीच में देखने को मिल सकती हैं. किसानों को मौसम की स्थिति को देखते हुए खेतों में कृषि कार्य की योजना बनाने की सलाह दी गयी है.

पूर्वानुमान अवधि के अधिकांश समय आसमान में हल्के बादल छाये रहने या मौसम के सामान्यतः साफ रहने की संभावना है. हालांकि, बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम में इस तरह के बदलाव के कारण तापमान और उमस में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. किसानों और आम लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में बैंक मैनेजर को साइबर फ्रॉड ने ग्राहक बनकर 14.94 लाख का लगाया चूना, वाट्सएप पर फर्जी वाउचर भेजकर दो खातों में कराई रकम ट्रांसफर

समस्तीपुर : साइबर फ्रॉडो ने ग्राहक की पहचान का दुरुपयोग कर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के…

4 घंटे ago

BRB को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने की मांग, AISA ने बुनियादी सुविधाओं की बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने समेत छात्रों की बुनियादी सुविधाएं…

4 घंटे ago

DAV की टीम ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी, जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन

समस्तीपुर : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं का…

4 घंटे ago

UPI के जरिए दलसिंहसराय की महिला के बैंक अकाउंट से 3.99 लाख रुपये साइबर फ्रॉड ने उड़ाए

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला साइबर फ्रॉड के निशाने…

5 घंटे ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हर्ष फायरिंग मामले में ललन ईश्वर के घर से राइफल और कारतूस बरामद, हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग का…

5 घंटे ago