समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी एक कार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि कार पर एक आर्मी जवान की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड वाहन का नंबर लगाया गया था। इतना ही नहीं, वाहन की पहचान छिपाने के लिए इंजन और चेसिस नंबर से भी छेड़छाड़ की गई थी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव निवासी राहुल कुमार तथा अंगारघाट थाना क्षेत्र के विरनामा गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है।
मनीष कार चालक था, जबकि उसके साथ मौजूद राहुल जितवारपुर में एक सीएसपी का संचालन करता है। जब्त वाहन राहुल का ही बताया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन जांच के दौरान पुलिस को कार पर संदेह हुआ। दस्तावेजों और रजिस्ट्रेशन नंबर का सत्यापन करने पर पता चला कि नंबर मुजफ्फरपुर में पंजीकृत एक महिला के नाम दर्ज वाहन का है। इसके बाद जब इंजन और चेसिस नंबर की जांच की गई तो उसमें भी छेड़छाड़ के प्रमाण मिले।
पुलिस जांच में सामने आया कि कार का वास्तविक संबंध मुजफ्फरपुर निवासी एक आर्मी के जवान से है और वाहन उनकी पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वाहन लोन पर लिया गया था। फाइनेंस कंपनी की कार्रवाई से बचने के लिए कथित तौर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई और वाहन की असली पहचान छिपाने के उद्देश्य से इंजन व चेसिस नंबर भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…
रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…
बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…
समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…