Samastipur

ड्रग सिंडिकेट पर बड़ा वार! समस्तीपुर में साढ़े 12 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 60.35 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12.5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर पुलिस को 4 अगस्त को एनएआरकोटिक्स सेल (विशेष कार्य बल), बिहार, पटना से सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े कुछ लोग पटोरी या लगुनिया रेलवे स्टेशन पर उतरकर वैशाली जिले के महनार और बिदुपुर क्षेत्र की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शाहपुर पटोरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के लगुनियां रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधि देख दो पुरुष और एक महिला को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 60.35 ग्राम हेरोइन, जिसे स्थानीय स्तर पर ‘कोटा’ भी कहा जाता है, बरामद हुई। पुलिस ने उनके पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक कीपैड मोबाइल भी जब्त किया है। इन मोबाइलों की जांच के जरिए नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र निवासी गणेश कुमार, राकेश कुमार राय और पूनम देवी के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को संकेत मिले हैं कि हेरोइन की खेप पूर्वोत्तर राज्यों, विशेष रूप से असम और त्रिपुरा से बिहार लाई जाती थी। इसके बाद समस्तीपुर और वैशाली के रास्ते इसकी आपूर्ति राज्य के विभिन्न इलाकों में की जाती थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े सप्लायर, रिसीवर और फाइनेंसरों की पहचान करने में जुटी है। कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में STF ने संदिग्ध XUV-700 व उसके चालक को हिरासत में लिया; चेन, मोबाइल और रुपये छीनने वाले गिरोह से होने की आशंका

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहे पर मंगलवार को समस्तीपुर…

2 घंटे ago

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…

8 घंटे ago

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

11 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

12 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

13 घंटे ago