समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की महापौर अनिता राम व नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने समस्तीपुर रेलवे ओवरब्रिज का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान आरओबी के निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता व स्थानीय व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की, ताकि आम नागरिकों को जल्द से जल्द रेलवे ओवरब्रिज की सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की जानकारी ली तथा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों, विभिन्न वार्डों के पार्षदों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। स्थल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने रेलवे ओवरब्रिज निर्माण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। आम नागरिकों के सुगम आवागमन, निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महापौर ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने से शहरवासियों को जाम एवं आवागमन की समस्या से काफी राहत मिलेगी। नगर निगम की प्राथमिकता है कि विकास कार्यों में आम नागरिकों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए।
15 अगस्त से आंशिक रूप से खुल सकता है ओवरब्रिज
निरीक्षण के दौरान एनएच विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ओवरब्रिज की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है. लक्ष्य रखा गया है कि आगामी 15 अगस्त तक ओवरब्रिज पर बाइक, चार पहिया वाहन और एंबुलेंस के परिचालन के लिए रास्ता खोल दिया जाए. इससे ओवरब्रिज बंद रहने के कारण शहर में बढ़े यातायात दबाव और जाम की समस्या से लोगों को आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है.
30 अगस्त तक पूरा होगा मरम्मत कार्य
अधिकारियों के अनुसार ओवरब्रिज का पूरा मरम्मत कार्य 30 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ओवरब्रिज को सार्वजनिक रूप से सभी वाहनों के परिचालन के लिए खोल दिया जाएगा. मेयर अनीता राम ने मरम्मत कार्य की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने को कहा.
दोनों तरफ लगेंगी स्ट्रीट लाइट
मेयर अनीता राम ने बताया कि ओवरब्रिज की मरम्मत के साथ ही इसके दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट भी स्थापित की जाएगी. इससे रात के समय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ओवरब्रिज पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी.
जाम की समस्या से मिलेगी राहत
ओवरब्रिज लंबे समय से बंद रहने के कारण शहर में लगातार यातायात का दबाव बना हुआ है. इसके चलते कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. ऐसे में 15 अगस्त से बाइक, चार पहिया वाहन और एंबुलेंस के लिए रास्ता खुलने तथा 30 अगस्त के बाद सभी वाहनों का परिचालन शुरू होने से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक खुदनेश्वर धाम मंदिर परिसर में प्रस्तावित…
बिहार के हाजीपुर शहर के दिग्घी निवासी समाजसेवी एवं चर्चित संवेदक राम नरेश राय की…
समस्तीपुर : शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर निगम हर महीने करीब सवा करोड़ रुपये…
समस्तीपुर/दसिंहसराय : कमरांव तकिया चौक बोलबम - डाकबम शिविर में बुधवार को रक्त दान शिविर…
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार (12 अगस्त) की देर रात बीजेपी कोटे के मंत्रियों संग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय रुपौली के समीप एनएच-28…