समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के रूपौली पंचायत स्थित गोहदा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि को स्वीकृति मिल गई है. प्रस्तावित विद्यालय की भूमि का सोमवार को अधिकारियों और अल्पसंख्यक आयोग के प्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया. अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मौलाना उमर नूरानी के नेतृत्व में निरीक्षण दल ने विद्यालय निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का अवलोकन किया. इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रजनीश कुमार, बिहार मदरसा बोर्ड के सदस्य मौलाना इज़हार, आता उर रहमान, अनस रिजवान और दानिश इकबाल भी मौजूद रहे.
निरीक्षण के दौरान विद्यालय निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे. इससे शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं का विस्तार होगा और दूरदराज के छात्रों को भी आवासीय सुविधा के साथ पढ़ाई का लाभ मिलेगा. स्थानीय स्तर पर इस परियोजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. लोगों का कहना है कि इससे पहले भी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, बीआरसी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, जलमीनार और सामुदायिक भवन जैसी कई विकास परियोजनाएं शुरू की जा चुकी हैं. अब अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना से शिक्षा के क्षेत्र को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.
बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…
रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…
बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…
समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…