समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड 39 में गुरुवार की रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य के आभूषण व अन्य सामानों के चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गृहस्वामी मिलन महतो सपरिवार देवघर गये हुए थे। इसी दौरान चोर घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे और कमरों में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नगद समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये। बताया गया है कि मिलन महतो का परिवार घर में ताला लगाकर देवघर गया हुआ था।
घर के बगल स्थित पुराने मकान में मिलन महतो के पिता रहते हैं। गुरुवार की देर रात चोरों ने मौका पाकर घर में प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नगद समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के दौरान आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों के जागने के बाद घर में चोरी होने की जानकारी मिली। घर के अंदर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। हालांकि, पीड़ित परिवार के देवघर से वापस नहीं लौटने के कारण चोरी गये सामानों का पूरा ब्योरा स्पष्ट नहीं हो सका है। शुक्रवार देर शाम तक घटना को लेकर थाने में लिखित आवेदन भी नहीं दिया गया था। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच करायी जा रही है। पीड़ित परिवार फिलहाल देवघर गया हुआ है। परिवार के समस्तीपुर लौटने के बाद लिखित आवेदन देने की बात कही गयी है। आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरी वार्ड-2 में शुक्रवार को आलू…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मूसापुर मोहल्ले में एक बंद मकान को निशाना बनाकर…
समस्तीपुर : केएसआर कॉलेज सरायरंजन को प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के रूट से बचाने और जिले…
समस्तीपुर : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की वित्तीय बाजार एवं निवेशक…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के राजपुर जौनापुर में गंगा नदी के…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई 15…