Samastipur

समस्तीपुर में DM का जन संवाद, लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान का निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जन संवाद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं. इस दौरान लोगों ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल और सड़क सहित कई जनहित से जुड़े मामलों को लेकर आवेदन सौंपे. जन संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों की जानकारी ली.

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी. डीएम ने प्राप्त सभी आवेदनों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले का नियमानुसार, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्रवाई पूरी होने के बाद आवेदकों को भी इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए. जन संवाद के दौरान जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव था, उनका मौके पर ही निष्पादन कराया गया. वहीं अन्य मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया. अधिकारियों को लंबित मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने कहा कि साप्ताहिक जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों की समस्याओं को समझकर उनका प्रभावी समाधान कराया जा सके. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जनहित के मामलों में संवेदनशीलता, जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ कार्य करने को कहा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

53 मिनट ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

2 घंटे ago