समस्तीपुर : सोमवार की अहले सुबह एक वृद्ध अज्ञात महिला कांवरियां को अचेत अवस्था में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। बताया गया है कि उक्त महिला झमटिया से जल लेकर थानेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक को आ रही थी। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गयी। सदर अस्पताल में मौत के बाद नगर थाने को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ईंक्वेसट बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि 72 घंटो तक शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। महिला को किसी शिविर के सदस्य द्वारा बेहोशी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : कर्नाटक के बीदर में एसबीआइ के कैश वाहन से…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दुधपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सीएसपी संचालक पर एक किशोरी…
समस्तीपुर : जिले में पीएम पोषण योजना (मध्याह्न भोजन योजना) के संचालन पर संकट मंडराने…
दुर्गा पूजा और गंगा स्नान के लिए शनिवार सुबह से ही सिमरिया गंगा घाट पर…
समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने से छूट…