Samastipur

​कोचिंग के शिक्षक ने शादी का झांसा दे छात्रा से किया दु’ष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल, दो शिक्षकों पर FIR

​समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कोचिंग संस्थान में नाबालिग छात्रा से यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाने में कोचिंग के दो शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना की शुरुआत करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी जब छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। आरोप है कि कोचिंग के मुख्य शिक्षक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर अपने झांसे में लिया। कोचिंग में अन्य बच्चों के चले जाने के बाद आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि घटना की जानकारी होने पर कोचिंग के दूसरे शिक्षक ने भी छात्रा को मदद करने के बजाय वीडियो वायरल करने की धमकी दी और डराया-धमकाया। 10वीं की पढ़ाई पूरी होने के बाद छात्रा आगे की पढ़ाई के लिए पटना चली गई थी।

​आरोप है कि इसी वर्ष अप्रैल में जब छात्रा गांव लौटी, तो आरोपियों ने पुराना वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे दोबारा कोचिंग सेंटर बुलाया। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया और नया वीडियो बना लिया गया। विरोध करने पर पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मामले का खुलासा 17 जुलाई को तब हुआ, जब पीड़िता की अश्लील तस्वीरें उसके पिता और गांव के अन्य लोगों के व्हाट्सएप पर भेज दी गईं। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में महिला थाने की पुलिस का बताना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और अदालत में 164 का बयान दर्ज कराया जा चुका है। मामले में पॉक्सो और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…

9 घंटे ago

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

14 घंटे ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

15 घंटे ago

शिक्षा विभाग में 34 करोड़ की गड़बड़ी, बिहार के सभी DEO को 7 दिनों में देना होगा जवाब; HRMS पोर्टल पर छेड़छाड़ कर अधिक राशि निकालने का मामला

बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…

15 घंटे ago

रेलवे का बड़ा फैसला : यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 10 से अधिक शहरों के लिए पार्सल सेवा स्थगित

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…

21 घंटे ago

पूजा के बाद समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली के लिए हो रही 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

समस्तीपुर : दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की…

23 घंटे ago