समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगीभूत व अन्य कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र- 2024-28), 2026 की परीक्षा 10 अगस्त से शुरू होगी जो 31 अगस्त तक चलेगी। यह परीक्षा दो पाली में ली जाएगी। पहली पाली में 9.30 बजे से 12.30 बजे तक तथा दूसरी पाली में 1 बजे से 4 बजे तक मेजर व माइनर विषयों की परीक्षा ली जानी है। 10 से 20 अगस्त तक मेजर विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 21 से 31 अगस्त तक माइनर विषयों की परीक्षा होगी। इस परीक्षा में कला, साइंस, कॉमर्श से जुड़े विद्यार्थी शामिल होंगे।
समस्तीपुर जिले में बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर, डॉ एल के वीडी कॉलेज ताजपुर, आर बी कॉलेज दलसिंहसराय, के एस आर कॉलेज सरायरंजन, समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर, बीआरकैसी कॉलेज, जितवारपुर कुम्हरिया, मुसरीघरारी, एएनडी कॉलेज, शाहपुर पटोरी, एसके कॉलेज, थतिया, रोसड़ा, बिभीकेभी कॉलेज, रामपुर दुधपुरा, समस्तीपुर, यूआर कॉलेज रोसड़ा, आरएनए आर कॉलेज, समस्तीपुर, भारद्वाज कॉलेज, सकरपुरा हसनपुर रोड, जीकेपीडी कॉलेज, कर्पूरीग्राम समस्तीपुर, आरबीएस कॉलेज, अन्दौर, वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर, एमएनडी कॉलेज, चंदौली, समस्तीपुर, राजमाता डॉ संहिता राय डिग्री कॉलेज, हसनपुर रोड, यूपी कॉलेज, पूसा में इन परीक्षाओं के लिए केन्द्रों का ख्यन किया गया है।
समस्तीपुर : त्योहारी सीजन में टैक्स चोरी रोकने के लिए जीएसटी विभाग ने अपनी निगरानी…
समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे स्टेशन से मथुरापुर घाट जाने के दौरान एक युवक का सामान…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने समेत छात्रों की बुनियादी सुविधाएं…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं का…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला साइबर फ्रॉड के निशाने…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग का…