समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड अंतर्गत बिरौली स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 21 नामजद सीनियर छात्रों को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। सभी निलंबित छात्रों को उनके अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए विद्यालय स्तर पर आंतरिक कमेटी गठित की गयी है। बताया गया है कि शनिवार की रात मेस में खाना खाने के बाद कक्षा आठ के कुछ सीनियर छात्रों ने कक्षा सात के जूनियर छात्रों को अरावली आश्रम के एक कमरे में बुलाया।
आरोप है कि मेस से खाना लाने और सीनियर छात्रों का शरीर दबाने से इनकार करने पर करीब 30 से 35 जूनियर छात्रों के साथ मारपीट की गयी। छात्रों को कथित तौर पर कमरे में बंद कर एक-एक कर पीटा गया। पीड़ित छात्र आर्यन कुमार ने बताया कि घटना रात करीब 11 बजे की है। कमरे में जमीन पर गद्दा बिछा हुआ था। आरोप है कि जूनियर छात्रों को बारी-बारी से गद्दे पर बुलाकर पीटा गया। मारपीट के दौरान कुछ छात्रों की तबीयत बिगड़ने की भी बात सामने आयी है। सूचना मिलने पर प्राचार्य आर.एस. झा और शिक्षकों की टीम मौके पर पहुंची तथा छात्रों को कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।
छात्रों के अनुसार, अरावली, उदयगिरि और नीलगिरि आश्रम के कुछ सीनियर छात्र पहले भी जूनियरों पर अपना काम करने का दबाव बनाते रहे हैं। इसको लेकर पूर्व में भी विद्यालय प्रशासन से शिकायत की गयी थी। कार्रवाई के बाद निलंबित छात्रों के वापस लौटने पर दोबारा इस तरह की घटना होने का आरोप लगाया गया है। प्राचार्य आर.एस. झा ने बताया कि मामला गंभीर है। घटना की विस्तृत जांच के लिए आंतरिक कमेटी गठित की गयी है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर दोषी छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आरोप पूरी तरह सत्य साबित होने पर छात्रों को विद्यालय से निष्कासित भी किया जा सकता है।
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : कर्नाटक के बीदर में एसबीआइ के कैश वाहन से…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दुधपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सीएसपी संचालक पर एक किशोरी…
समस्तीपुर : जिले में पीएम पोषण योजना (मध्याह्न भोजन योजना) के संचालन पर संकट मंडराने…
दुर्गा पूजा और गंगा स्नान के लिए शनिवार सुबह से ही सिमरिया गंगा घाट पर…
समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने से छूट…