Samastipur

समस्तीपुर : शराब धंधेबाज प्रभात चौधरी व उसके साथी के दोहरे ह’त्याकांड मामले के दो नामजद आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में बीते 7 जुलाई की रात हुए शराब धंधेबाज प्रभात व उसके सहयोगी सन्नी हत्या मामले के दो नामजद आरोपी ने शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। थाना अध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि प्रभात हत्याकांड में नामजद आरोपी दरभंगा जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र के डगहौल के अखिलेश राय और बरजा ने समस्तीपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही दोनों आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। बताया गया है कि पुलिस की लगातार दबिश के कारण दोनों आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया है। बता दे कि बीते 7 जुलाई को नामापुर दरियापार गांव में शराब धंधेबाज प्रभात और उसके सहयोगी सन्नी की शराब धंधे में लेनदेन और आपसी वर्चस्व को लेकर गोली मार कर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। घटना को लेकर प्रभात के पिता नीमा चकहैदर निवासी संजय चौधरी और सन्नी के पिता बेलसंडी निवासी मुकेश साह ने संयुक्त आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें 14 नामजद सहित अन्य अज्ञात को आरोपित किया था। पुलिस ने पूर्व में 4 नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

शहर से सटे दुधपुरा स्थित कबाड़ी दुकान पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, चोरी का सामान बरामद, दो हिरासत में 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा जेल चौक स्थित एक कबाड़ी दुकान पर रविवार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : नवविवाहिता की मौ’त मामले में FIR, दहेज के लिए हत्या का आरोप, पति को जेल

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-16 करूआ…

3 घंटे ago

समस्तीपुर लाइन DSP के बाॅडीगार्ड की करंट लगने से मौ’त, बचाने दौड़े चाचा ने भी गंवाई जान; बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक की थी तैयारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर लाइन डीएसपी सुनील कुमार के बाॅडीगार्ड अमन कुमार की रविवार की सुबह…

9 घंटे ago

बिहार में सड़क हादसा हुआ तो बस 112 पर करें कॉल, मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज

बिहार में सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए राहत भरी खबर है. अब हादसे…

9 घंटे ago

आज पूरे बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 6 अगस्त तक के लिए IMD की एडवाइजरी जारी

बिहार के जिलों में इन दिनों कहीं धूप तो कहीं छांव वाली स्थिति बनी हुई…

16 घंटे ago