Samastipur

समस्तीपुर में अमर शहीद रामफल मंडल को श्रद्धांजलि, 19 साल की उम्र में दी थी देश के लिए शहादत

समस्तीपुर : लोहिया आश्रम में अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमर शहीद रामफल मंडल के तैल चित्र पर फूल माला देकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तथा महिला जदयू की पूर्व जिला अध्यक्ष एवं बिहार बाल संरक्षण अधिकार आयोग की सदस्य डॉक्टर ज्योति निर्मला की अध्यक्षता में एक सभा हुई।

संबोधित करते हुए डॉ. ज्योति निर्मला ने कहा कि आजादी की लड़ाई में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अंग्रेजी शासन द्वारा महिलाओं एवं बच्चों पर हुए अत्याचार तथा घरों में आगजनी के अलावे पुलिस फायरिंग के प्रतिशोध में सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी चौराहा पर अंग्रेजी शासन के अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक को दिनदहाड़े फरसा से गर्दन काट कर फांसी के फंदे को गले लगाने वाले अमर शहीद रामफल मंडल बिहार के पहले क्रांतिकारी थे जिनको भागलपुर सेंट्रल जेल में फांसी दी गई थी। इसके साथ ही डॉ. ज्योति निर्मला ने अमर शहीद रामफल मंडल के जीवनी को बच्चों के सिलेबस मे शामिल करने का अनुरोध बिहार सरकार के मुख्यमंत्री से किया है।

सभा को जदयू के जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय, सत्य नारायण राय, अंजनी सिंह रंजीत फोजी, मुकेश कुमार, डॉ भवेष भारती, रामपुकार मंडल, अजय राय, बनारसी ठाकुर, बालेश्वर महतो, प्रो. तकी अख्तर, कैलाश राय ने संबोधित किया। अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस पर लोहिया आश्रम परिसर में पौध रोपण कार्यक्रम किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में सुबोध सिंह, जिला जदयू प्रवक्ता, अनस रिजवान, धर्मदेव सिंह कुशवाहा, डॉ. अमित कुमार मुन्ना, प्रमोद मिलींद आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कांग्रेस कार्यालय में 26वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व शिक्षा मंत्री अनुग्रह नारायण सिंह

समस्तीपुर : पूर्व शिक्षा मंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे स्व. अनुग्रह नारायण…

1 घंटा ago

पूसा स्थित मॉडल हाई स्कूल परिसर में प्रयोगशाला भवन निर्माण कार्य में अनियमितता ! सिर्फ चार पिलरों पर बन रहे है भवन के तीन कमरे

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के महमदपुर देवपार पंचायत स्थित सरस्वती विद्या निकेतन…

1 घंटा ago

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम

राज्य सरकार के अधीन विभिन्न परीक्षा बोर्ड, आयोगों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य भर्ती एजेंसियों द्वारा आयोजित…

2 घंटे ago

पटना पूर्णिया एक्सप्रेस-वे अलाइनमेंट विवाद पर समस्तीपुर जिला प्रशासन हुआ सक्रिय, ग्रामीणों की मांग पर DM ने NHAI को भेजा पत्र

तस्वीर : सांकेतिक  समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (नेशनल एक्सप्रेसवे-9) के प्रस्तावित अलाइनमेंट को…

2 घंटे ago

जवाहर नवोदय विद्यालय समस्तीपुर में रैगिंग पर बवाल; बाल्टी पर बैठाकर पीटते, बेहोश होने पर पानी पिला-पिलाकर करते थे बेल्ट से शरीर पर हमला

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली के छात्रावास में शुक्रवार की देर रात सीनियर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : घर में रखे पिस्टल से गोली लगने से सिपाही के पांच वर्षीय पुत्र की मौ’त, बाइक से ही अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना में…

11 घंटे ago