समस्तीपुर : नेपाल में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में हाई अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल से आने वाले पानी के कारण पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के सीमावर्ती क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए रेल प्रशासन ने ट्रैक और पुलों की निगरानी बढ़ा दी है। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ज्योति प्रकाश मिश्रा ने पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया है। साथ ही राज्य के बाढ़ नियंत्रण निदेशक के संपर्क में रहने को कहा गया है।
इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों और रेलकर्मियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। ट्रैकमैन के अलावा पुलों की निगरानी करने वाले कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में रेलवे ट्रैक, पुल-पुलिया और जलस्तर पर लगातार नजर रखने को कहा गया है। रेल प्रशासन ने ऐसी व्यवस्था की है कि किसी रेलखंड पर पानी बढ़ने या ट्रैक की सुरक्षा प्रभावित होने की सूचना मिलते ही संबंधित ट्रेनों का परिचालन तत्काल रोक दिया जाए।
जलस्तर में बदलाव की जानकारी रेल अधिकारियों तक शीघ्र पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है। रेल प्रशासन का कहना है कि बाढ़ की स्थिति में रेलवे ट्रैक और पुलों को होने वाले नुकसान को रोकने के साथ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह का जोखिम सामने आने पर ट्रेनों के परिचालन को तत्काल नियंत्रित किया जाएगा, ताकि जान-माल की क्षति को रोका जा सके।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…