Samastipur

ननिहाल में युवक की संदिग्ध मौत, बहन ने लगाया ह’त्या का आरोप, करंट लगने से मौ’त का दावा; पहुंची कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस 

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पुनास गांव निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है, जो अपने नाना के घर रहकर जीवनयापन कर रहा था। घटना के बाद परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है। ननिहाल पक्ष के अनुसार, प्रिंस खेत में चारा काटने गया था। इसी दौरान वह कथित तौर पर बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पहुंची मृतक की बहन ने घटना को संदिग्ध बताते हुए ननिहाल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि प्रिंस को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था और उसकी करंट लगाकर हत्या की गई है। उसने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का स्पस्ट पता चल सकेगा। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद सभी पहलुओं की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

2 घंटे ago