समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 जुलाई की शाम 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सिहमा बथुआ निवासी श्रवण राय के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।
बता दें कि बीते 28 जुलाई को नाबालिग छात्रा मक्के के खेत में बेहोश व अर्द्धनग्न मिली थी। घटनास्थल से एक चिट्ठी भी बरामद हुई थी, जिसमें 3 लोगों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात लिखी गई थी। घटना के समय छात्रा ने जो कपड़े पहने थे, वह खून से सने थे। परिजनों ने उन कपड़ों को बदलकर थाने में जमा कर दिया था। घटना के बाद महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द करने को लेकर लोगों में आक्रोश था। दो दिनों पहले लोगों ने मुसरीघरारी चौराहे को जामकर भी आगजनी किया था।
समस्तीपुर : कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद दोबारा गिरफ्तार किए…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरपुर बरहेता में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस और नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बुधवार की…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अपराध…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक…
केंद्रीय मंत्री एवं मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का कथित फर्जी निजी…