Samastipur

समस्तीपुर के ऐतिहासिक खुदनेश्वर धाम मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइट का काम रुका, जमीनी विवाद के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक खुदनेश्वर धाम मंदिर परिसर में प्रस्तावित हाई मास्ट लाइट लगाने के काम पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है. जमीन विवाद को लेकर मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण प्रशासन ने यह कदम उठाया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद अंचल अधिकारी आलोक रंजन और ताजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया.

बताया जाता है कि जिस जमीन पर हाई मास्ट लाइट लगाने का काम होना था, उसे लेकर एक पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज करायी गयी थी. शिकायत के बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली. न्यायालय में जमीन विवाद से संबंधित मामला लंबित होने के कारण फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है.

प्रशासन का कहना है कि मामले की सुनवाई और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. अंचल अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है और जांच के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा. खुदनेश्वर धाम में हाई मास्ट लाइट लगाए जाने की खबर से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह था. लोगों का कहना है कि लाइट लगने के बाद मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र रात में रोशनी से जगमगा उठता. इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी सुविधा मिलती. खासकर पर्व और विशेष पूजा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है. ऐसे में पर्याप्त रोशनी रहने से लोगों को आने-जाने में सहूलियत होती और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होती.

हाई मास्ट लाइट का काम रुकने के बाद स्थानीय लोगों की नजर अब प्रशासनिक जांच और न्यायालय में चल रहे मामले के समाधान पर है. लोगों को उम्मीद है कि जमीन विवाद का रास्ता साफ होने के बाद मंदिर परिसर में लाइट लगाने का काम फिर शुरू हो सकेगा. मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा ने कहा कि हाई मास्ट लाइट लगने से पूरे क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा. प्रशासन की ओर से जो निर्णय लिया जाएगा, उसी के अनुसार लाइट स्थापित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में GST विभाग का छापा, ट्रांसपोर्टर के गोदाम से बिना कागजात का माल जब्त, टैक्स चोरी की जांच शुरू

समस्तीपुर : त्योहारी सीजन में टैक्स चोरी रोकने के लिए जीएसटी विभाग ने अपनी निगरानी…

6 घंटे ago

BRB को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने की मांग, AISA ने बुनियादी सुविधाओं की बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने समेत छात्रों की बुनियादी सुविधाएं…

18 घंटे ago

DAV की टीम ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी, जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन

समस्तीपुर : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं का…

18 घंटे ago

UPI के जरिए दलसिंहसराय की महिला के बैंक अकाउंट से 3.99 लाख रुपये साइबर फ्रॉड ने उड़ाए

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला साइबर फ्रॉड के निशाने…

18 घंटे ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हर्ष फायरिंग मामले में ललन ईश्वर के घर से राइफल और कारतूस बरामद, हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग का…

19 घंटे ago