Samastipur

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में सुनी गयी लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा के निर्देश पर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन सौंपे।

जनता दरबार में भूमि विवाद, राजस्व, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, पेंशन, राशन, आवास, सड़क, बिजली और नल-जल समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मामले सामने आए। अपर समाहर्ता ने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

अपर समाहर्ता ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जन शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने तथा आवेदकों को नियमानुसार ससमय राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने और कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को भी कहा गया। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर की सड़कों पर अचानक उतरी पुलिस, SP अरविंद प्रताप सिंह ने खुद संभाली कमान, एक-एक वाहनों की हुई जांच

समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…

6 मिनट ago

रोसड़ा में बच्चे का झाला दिखाने के बहाने आभूषण दुकान में घुसा बदमाश, हथियार दिखाकर जेवर से भरा बाॅक्स लेकर हुआ फरार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…

23 मिनट ago

समस्तीपुर जिले इन 6 प्रखंडों में 5 से 10 अक्टूबर तक लगेगा जॉब कैंप, 150 पदों पर होगा युवाओं का चयन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय…

37 मिनट ago

रात से ही गायब 10 वर्षीय मासूम बच्चे का शव गाछी में मिला, पहुंची पुलिस; परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…

8 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

22 घंटे ago

जीविका के 20 साल पूरे होने पर समस्तीपुर में ‘नीतीश संवाद कार्यक्रम’ आयोजित, डिप्टी-सीएम बोले- “जीविका ने बदली गांवों की तस्वीर”

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…

23 घंटे ago