Samastipur

अति पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र कुमार तांती के 70वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : प्रभात हॉस्पिटल परिसर में रविवार को पूर्व विधान परिषद सदस्य सह अति पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र कुमार तांती की 70वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और समाज के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद नेता सह प्रभात हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सूरज कुमार दास ने कहा कि रविंद्र कुमार तांती समाज के सच्चे नेता और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने समाज में राजनीतिक चेतना जगाने के साथ लोगों को एकजुट करने का काम किया।

उनके प्रयासों से पान-चौपाल समाज को राजनीतिक और सामाजिक रूप से अपनी पहचान बनाने में मदद मिली। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए आरक्षण से प्रतिनिधित्व तक की लड़ाई को मजबूती दी। वक्ताओं ने कहा कि रविंद्र कुमार तांती ने समाजहित में दो बार महत्वपूर्ण त्याग किया। राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने विधान परिषद सदस्य पद से त्यागपत्र दिया था। दूसरी बार पान समाज के आरक्षण के मुद्दे को लेकर उन्होंने अपने पद और सरकार से मिलने वाली सुविधाओं का भी त्याग कर दिया। उनके इस निर्णय से समाज के लोगों में अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रविंद्र कुमार तांती भले ही आज उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, संघर्ष और दिखाए गए मार्ग हमेशा समाज के लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि उनके द्वारा छोड़ी गई सामाजिक और राजनीतिक विरासत को अपेक्षित रूप से आगे नहीं बढ़ाया जा सका है। जयंती समारोह में युवा राजद के जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामनरेश दास, पूर्व सरपंच लड्डू लाल दास, अनिल दास सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, दवा बिक्री की होगी कड़ी निगरानी, रिकॉर्डिंग 90 दिन रखनी होगी सुरक्षित

समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

13 घंटे ago