Samastipur

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को विद्यापतिनगर के कांचा स्थित क्रांति मैदान में आयोजित जनाक्रोश सभा में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार और पुलिस व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मासूम इशांत की हत्या ने पूरे बिहार को झकझोर दिया है। इस मामले में सभी दोषियों को स्पीडी ट्रायल के जरिए फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई अपराधी ऐसी वारदात करने का साहस न कर सके।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि यदि गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई की होती तो शायद इशांत की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने मामले में पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की मांग की।

पप्पू यादव ने राज्य सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। सांसद ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है और आम लोगों का कानून पर भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जनाक्रोश सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। सभा के दौरान लोगों ने दोषियों को कठोर सजा, स्पीडी ट्रायल और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि जब तक सभी दोषियों को सजा नहीं मिल जाती, तब तक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।

ज्ञातव्य हो कि विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बंगराहा पंचायत निवासी किसान रामप्रीत राय के 14 वर्षीय पुत्र ईशांत कुमार उर्फ छोटू 10 जून को घर से बुलाए जाने के बाद लापता हो गए थे। बाद में उनका शव बरामद हुआ था। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी समेत कई आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी और अनुसंधान की कार्रवाई जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

8 मिनट ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

9 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

14 घंटे ago