Samastipur

अवैध शराब कारोबारी प्रभात चौधरी और उसके सहयोगी सन्नी के डबल मर्डर कांड मामले में मुखिया का बेटा गिरफ्तार

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में अवैध शराब कारोबारी प्रभात चौधरी समेत दो युवकों की हत्या मामले में मृतक प्रभात चौधरी के पिता नीमा चकहैदर निवासी संजय चौधरी ने घटना के दो दिनों बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में मृतक के पिता ने बताया है कि उसका पुत्र घर से सात बजे नामापुर दरियापार में मंगलवार की शाम अखिलेश नामक युवक के बुलावे पर अपने सहयोगियों के साथ गया था। करीब 9 बजे उन्हें पुत्र को गोली लगने की जानकारी मिली। उसके बाद घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा कि उनके पुत्र की हत्या कर दी गई थी। वहीं उसके एक सहयोगी को गोली लगी थी। जिसे किसी ने इलाज के लिए हनुमाननगर पीएचसी पहुंचाया। जिसकी भी मौत हो गई।

मामले में मृतक के पिता ने 14 लोगों को नामजद सहित छह अज्ञात को आरोपित किया है। इसमें 3 साजिशकर्ता को आरोपी बनाया गया है। इधर प्रभात के पिता ने आवेदन के साथ यह भी संलग्न किया है कि प्रभात चौधरी को कोर्ट में भी गोली मारी गई थी। जिसमें पुलिस ने खुलासा करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने उस कांड के कई आरोपी की हत्याकांड में संलिप्तता बतायी है। इधर उसके पिता ने बताया है कि बीते एक महीने पूर्व प्रभात चौधरी ने जान की सुरक्षा को लेकर कई लोगों पर आशंका व्यक्त करते हुए एसपी सहित थाने को आवेदन प्रेषित किया था। लेकिन प्रशासन ने कोई सहयोग नहीं किया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा :

इधर चकमेहसी थाने कीपुलिस प्रभात और उसके सहयोगी की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज होते ही त्वरित कारवाई में जुट गई। पुलिस ने घटना में नामजद अभियुक्त रमण ठाकुर को उसके घर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेता पंचायत के कमरगामा से दबोच लिया। रमण के पिता बरहेता पंचायत के मुखिया हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेजा गया है। इधर घटना में अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार के नेतृत्व में चकमेहसी पुलिस सहित एसटीएफ की टीम लगातार छापेमारी में जुटी है।

DIG ने कहा लेनदेन के विवाद में हुई हत्या :

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

5 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

6 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

19 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

20 घंटे ago