Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दो हड्डी रोग विशेषज्ञों की पदस्थापना कर दी है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग, पटना की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तहत चिकित्सकों की नियुक्ति करते हुए उन्हें जिले में पदस्थापित किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार सदर अस्पताल में डॉ. निहाल निहल एवं डॉ. शालू गुप्ता की हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक) के रूप में तैनाती की गई है। इसके अलावा जिले में चार फिजिशियन डॉक्टरों की भी पोस्टिंग की गई है।

इनमें सदर अस्पताल में डॉ. रवि रंजन, डॉ. विभास कुमार एवं डॉ. सौरव प्रतिक सिंह की नियुक्ति की गई है, जबकि पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में डॉ. शुभम को पदस्थापित किया गया है। इन सभी चिकित्सकों का पदस्थापन अगले आदेश तक संबंधित अस्पतालों में किया गया है। बता दें कि सदर अस्पताल में वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

सड़क दुर्घटना, फ्रैक्चर, जोड़ों के दर्द, हड्डी खिसकने, नसों से जुड़ी समस्याओं और अन्य गंभीर मामलों में मरीजों को डीएमसीएच, पीएमसीएच अथवा निजी अस्पतालों के लिए रेफर करना पड़ता था। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ता था, क्योंकि उन्हें इलाज पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता था। अब दो हड्डी रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति से सदर अस्पताल में फ्रैक्चर, प्लास्टर, हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे रेफर होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आएगी और जिले के मरीजों को अपने ही जिला मुख्यालय में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

चिकित्सकों की नई तैनाती को जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लंबे समय से हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग की जा रही थी। अब स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही फिजिशियन डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से सामान्य चिकित्सा सेवाएं भी और बेहतर होंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

10 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

10 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

24 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

1 दिन ago