Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में बन रहा 200 बेड का माॅडल हाॅस्पीटल भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और फिलहाल फिनिशिंग का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। भवन का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष के अंत तक मॉडल हाॅस्पीटल आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। करीब सवा लाख वर्ग फीट क्षेत्र में बन रहे इस माॅडल हाॅस्पीटल को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

माॅडल हाॅस्पीटल शुरू होने के बाद समस्तीपुर समेत आसपास के जिलों के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यहां मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवा, आधुनिक मशीनों से जांच और बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस माॅडल हाॅस्पीटल की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि मरीजों को एक ही भवन के अंदर इलाज से जुड़ी सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। माॅडल हाॅस्पीटल में इमरजेंसी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, ओपीडी, जांच-घर, एक्स-रे, पैथोलॉजी, सीटी-स्कैन, अल्ट्रासाउंड समेत विभिन्न अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। मरीजों को जांच या इलाज के लिए बाहर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। माॅडल हाॅस्पीटल परिसर को इस तरह विकसित किया जा रहा है ताकि मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर वातावरण मिल सके।

भवन में आधुनिक वार्ड, लिफ्ट, प्रतीक्षालय, साफ-सफाई की उन्नत व्यवस्था और डिजिटल सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। डीएस डॉ. गिरीश कुमार के अनुसार निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है और तय समय के भीतर अस्पताल को पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। माॅडल हाॅस्पीटल शुरू होने के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा तथा गरीब और जरूरतमंद मरीजों को काफी राहत मिलेगी। सदर अस्पताल को माॅडल हाॅस्पीटल के रूप में विकसित करने पर डॉक्टर, नर्स के अलावा पारा मेडिकल कर्मी एवं अन्य मेडिकल कर्मियों की संख्या बढ़ायी जाएगी।

ग्राउंड फ्लोर पर होगा इमरजेंसी वार्ड :

इमरजेंसी मरीजों की आवश्यक्ताओं को ध्यान में रखते हुए नए मॉडल सदर अस्पताल भवन में इमरजेंसी वार्ड को ग्राउंड फ्लोर पर जगह दी जाएगी। इस वार्ड में प्रवेश करते ही मरीजों की आरंभिक जांच के लिए ट्रायज रूम बनाया जाएगा। जांच के बाद बीमारी के स्तर को देखते हुए मरीजों को इमरजेंसी वार्ड के यलो, ग्रीन या रेड रूम में शिफ्ट किया जाएगा। मॉडल सदर अस्पताल के नए भवन में ग्राउंड फ्लोर के ठीक ऊपर फर्स्ट फ्लोर पर मेडिकल वार्ड एवं सर्जरी वार्ड को स्थापित किया जाएगा, जहां इनडोर सेवा के तहत मरीजों को भर्ती किया जाएगा। सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि नए मॉडल अस्पताल भवन के उद्घाटन से पहले निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने में बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) के साथ तकनीकी टीम काफी जोर-शोर से लगी हुई है। इस वर्ष के अंत तक निर्माण कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।

बयान :

माॅडल हाॅस्पीटल भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और फिलहाल फिनिशिंग का काम युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। बीएमएसआईसीएल एवं तकनीकी टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। हमारा प्रयास है कि इस वर्ष के अंत तक अस्पताल को पूरी तरह तैयार कर आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाए, ताकि मरीजों को एक ही छत के नीचे आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

डॉ. गिरीश कुमार, डीएस, सदर अस्पताल, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

6 मिनट ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

14 मिनट ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

26 मिनट ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

1 घंटा ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

1 घंटा ago

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

2 घंटे ago