Samastipur

विश्व जनसंख्या दिवस पर समस्तीपुर सदर अस्पताल में पखवाड़ा का आयोजन, परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

समस्तीपुर : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ एमसीएच भवन में सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर परिवार नियोजन एवं जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि यह पखवाड़ा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान पूरे जिलेभर में कार्यक्रम का आयोजन कर दंपत्ति की काउंसिलिंग की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बढ़ती जनसंख्या देश के संसाधनों पर दबाव बढ़ाती है। जनसंख्या स्थिरता के लिए परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दौरान जिले भर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग परिवार नियोजन के साधनों को अपनाकर स्वस्थ एवं समृद्ध परिवार के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान परिवार नियोजन से संबंधित विभिन्न योजनाओं और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी दी गई। सिविल सर्जन ने बताया कि पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श शिविर और परिवार नियोजन सेवाओं को विशेष रूप से संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि की चुनौतियों के प्रति समाज को जागरूक करना तथा छोटे एवं स्वस्थ परिवार के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक विश्वजीत राणा, जिला स्वास्थ्य समिति समस्तीपुर के पदाधिकारी एवं कर्मी, स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मी, सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया और पिरामल के प्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

6 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

7 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

9 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

20 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

21 घंटे ago