समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की कार्रवाई के दौरान सहायक कार्मिक पदाधिकारी (एपीओ-2) अरुण कुमार मंडल के आवास से एक गैर लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और नौ जिंदा कारतूस बरामद होने से मामला और गंभीर हो गया। तलाशी के दौरान मिले हथियार की सूचना तत्काल नगर थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और हथियार व कारतूस जब्त कर लिए। सीबीआई के पीआई सुनील कुमार सिंह कुशवाहा के आवेदन पर नगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है कि तलाशी के दौरान सीबीआई ने कई महत्वपूर्ण फाइलें, दस्तावेज और कुछ संदिग्ध सामग्री भी अपने कब्जे में ली है। जब्त दस्तावेजों की जांच कर वित्तीय लेन-देन समेत अन्य पहलुओं का मिलान किया जा रहा है। हालांकि, सीबीआई ने आधिकारिक तौर पर जब्त सामान का विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं किया है।
देर शाम सीबीआई की टीम अरुण कुमार मंडल की पत्नी और बेटी को ललित कला केंद्र स्थित अधिकारी क्लब लेकर पहुंची, जहां पहले से अरुण कुमार मंडल और डीलिंग क्लर्क अमृत राज से पूछताछ चल रही थी। यहां दोनों से कुछ आवश्यक बिंदुओं पर पूछताछ करने के बाद कुछ दस्तावेजों पर उनके हस्ताक्षर भी कराए गए। पूछताछ और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। हालांकि, पूरे घटनाक्रम को लेकर देर रात तक सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…
समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…