समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र बुधवार को स्कूल से फरार हो गये थे। मामले का खुलासा होने पर परिजन व उनके शुभचिन्तक ग्रामीणों का दल रात भर ढूंढते रहे। इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। गुरूवार को तीनो को जिले के सिंघिया घाट से सुरक्षित बरामद किया गया। मौजूद लोगों के अनुसार छात्रों में मोरसंड पंचायत के वार्ड-12 निवासी दिनेश दास के पुत्र अनुराग कुमार, संजय पंडित के पुत्र रवि किशन एवं वार्ड-9 के अजीत कुमार सिंह के पुत्र आयुष कुमार शामिल हैं। छात्रो ने बताया कि तीनो छात्र योजनाबद्ध तरीके से स्कूल में बैग व साईकिल छोड़ दोपहर 2 बजे स्कूल से गुपचुप तरीके से निकले एवं ऑटो के सहयोग से समस्तीपुर स्टेशन पहुंच रोसड़ा की ट्रेन पर बैठ गये।
इस दौरान दो छात्रो ने ग्राहक सेवा केन्द्र से बैंक खाते से 500-500 रूप्ये निकाला। वहां स्टेशन से उतर कर बगल के फिल्ड में रात भर रहा। सुबह दुबारा ग्राहक सेवा केन्द्र से 500-500 रूप्ये की निकासी की। इस दौरान सिंघिया घाट से राशि निकालने की पुष्टि होते ही परिजनों ने अपने नजदीकी के सहयोग से तीनों को वापस घर लाया गया। छात्रो ने बताया कि पूसारोड घूमने के लिए निकले थे। लेकिन गलत ट्रेन पर बैठ गये थे। बहरहाल इस घटना ने परिवार वालो को सबक दे दिया है। मामले की चर्चा जोरो पर है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…
समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…
समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…