Samastipur

पोस्को एक्ट के आरोपी को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुराचार के प्रयास मामले में कार्रवाई

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुराचार के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है, जबकि पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि 6 जुलाई को थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही अमरजीत पासवान के पुत्र देवदत्त पासवान द्वारा दुराचार का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची की मां ने सिंघिया थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और नामजद आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई कर रही है तथा दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मामले की आगे की जांच जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago