Samastipur

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े झपट्टा मारकर एक महिला का पर्स छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मथुरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में विभिन्न मार्गों पर वाहन जांच शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार मुक्तापुर निवासी महिला शुक्रवार की शाम केनरा बैंक की शाखा से रुपये की निकासी कर पर्स में रखकर टोटो से अपने घर लौट रही थी।

जैसे ही टोटो मुक्तापुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती टोटो के पास पहुंचकर महिला से पर्स झपट लिया और फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। बताया जाता है कि छीने गए पर्स में करीब 40 हजार रुपये नकद के अलावा बैंक से संबंधित कागजात, पहचान पत्र एवं अन्य जरूरी सामान भी रखा हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मथुरापुर थाना पुलिस ने तत्काल आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर बदमाशों के भागने की संभावित दिशा में वाहन जांच अभियान चलाया। साथ ही घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

इस संबंध में मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि महिला से पर्स छिनतई की सूचना मिली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समाचार लिखे जाने तक पीड़िता की ओर से थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

6 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

6 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

9 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

10 घंटे ago