Samastipur

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल जा रही इंटर की एक छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किए हैं और मामले की जांच तेज कर दी है। मृतका की पहचान वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव वार्ड संख्या-14 निवासी उमेश ठाकुर की पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है। वह कस्तूरबा विद्यालय, पूसा रोड में 12वीं की छात्रा थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर पैदल विद्यालय जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर कैजिया मलंग स्थान के पास बाइक सवार अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

बताया जा रहा है कि छात्रा को चार गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर स्कूल ड्रेस में छात्रा का शव पड़े रहने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। हत्या से लोगों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। लोगों ने थाने के सामने टायर जलाकर जमकर हंगामा व बवाल किया।

घटना की सूचना मिलते ही वैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किए हैं और तकनीकी व वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने छात्रा की गोली मारकर हत्या की है।

मृतका की मां संगीता देवी ने बताया कि उसकी बेटी की गांव के एक युवक से बातचीत होती थी और उसी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मां का यह भी कहना है कि घटना से एक दिन पहले छात्रा को शादी करने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने घटनास्थल से छात्रा का शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर सदर अस्पताल पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह व सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय भी पहुंचें और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

मामले में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडे ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल से चार खोखा बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। इधर दिनदहाड़े स्कूल जा रही छात्रा की हत्या की इस वारदात ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

सदर एसडीपीओ-1 का बयान, देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

5 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

6 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

6 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

6 घंटे ago