समस्तीपुर : बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार और बिजली कंपनी लगातार 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर जिले की स्थिति इन दावों से काफी अलग दिखाई देती है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक उपभोक्ता अघोषित कटौती, बार-बार ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और जर्जर बिजली नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं। इसका सीधा असर खेती, कारोबार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। जिले के शहरी क्षेत्रों में कागज पर लगभग 22 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर तय है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली देने का दावा किया जाता है।
हालांकि उपभोक्ताओं का कहना है कि वास्तविक आपूर्ति इससे कम है और कई इलाकों में प्रतिदिन कई घंटे अघोषित कटौती की जा रही है। खासकर शाम और रात के समय बिजली बाधित होने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। शहर के ताजपुर रोड, काशीपुर, मोहनपुर, कोरबद्दा, मगरदही, स्टेशन रोड, गोला रोड समेत कई मुहल्लों में उपभोक्ता बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की शिकायत कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में शाम के समय वोल्टेज इतना कम हो जाता है कि पंखे, मोटर और अन्य विद्युत उपकरण सही तरीके से काम नहीं कर पाते। कई लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खराब हो चुके हैं। शहर के कई हिस्सों में जर्जर पोल व ढीले जंपर से बिजली आपूर्ति में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई हैं। हल्की बारिश और तेज हवा के दौरान फॉल्ट बढ़ जाते हैं, जिससे घंटों बिजली बाधित रहती है। फॉल्ट ठीक होने में कई बार आधा दिन या पूरा दिन लग जाता है।
जिले में लगातार नए बिजली कनेक्शन दिए जाने और गर्मी के दौरान बढ़ती खपत के कारण कई ट्रांसफार्मर अपनी क्षमता से अधिक लोड झेल रहे हैं। कई गांवों में कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर के कारण बार-बार जलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि खराब ट्रांसफार्मर बदलने में लंबा समय लग जाता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ती है। जिले के कई 33/11 केवी सब-स्टेशन बढ़ती मांग के अनुरूप क्षमता विस्तार का इंतजार कर रहे हैं। मांग बढ़ने के साथ कई फीडरों पर दबाव बढ़ गया है, जिसके कारण ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…