Samastipur

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड संख्या-7 हरिहरपुर खेढ़ी में शनिवार को ग्रामीणों ने वर्षों से जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या के विरोध में सड़क पर जमा पानी में धान की रोपाई कर अनोखा प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से सड़क की स्थिति बेहद खराब है और बरसात के मौसम में महीनों तक पानी जमा रहने के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जलजमाव के कारण यह पहचानना भी मुश्किल हो जाता है कि सड़क कहां है और गड्ढा कहां। इससे आए दिन बाइक सवार और राहगीर दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं, जबकि कई लोगों के हाथ-पैर तक टूट चुके हैं। लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छर और कीड़े-मकोड़ों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक एवं वायरल बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।ग्रामीणों ने बताया कि विगत दिनों 15 मई को स्थानीय विधायक मांजरिक मृणाल ने सड़क का निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्होंने जल्द ही सड़क एवं नाला निर्माण कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ। इससे स्थानीय लोगों में जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी है।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा, “यह अब सड़क नहीं, खेत बन चुका है। जब सड़क नहीं बन रही है तो इसमें खेती ही कर लेते हैं।” उनका कहना था कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण महीनों से पानी जमा रहता है, जिससे लोगों को रोज इसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है और वे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क निर्माण और स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।इस मौके पर इंदु देवी, पवन कुमार झा, रौशन कुमार चौधरी, दीपक चौधरी, महेश महतो, रोशन कुमार चौधरी उर्फ बबलू, कुंदन चौधरी, चंद्रभूषण चौधरी, निर्मला देवी, आशा देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago