Samastipur

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को अपने हजारों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री एवं प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है।

उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐतिहासिक निर्णय सरकार की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, उद्योग और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हो रहे कार्यों ने उन्हें भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा, पूर्व विधायक प्रणव यादव, कार्यालय मंत्री विनय केसरी, मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, समस्तीपुर जिला अध्यक्ष नीलम सहनी, जिला उपाध्यक्ष मधुमाला, विमला जी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं डॉ. सिंह के हजारों समर्थक उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

9 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

10 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

10 घंटे ago