समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया है। इन फर्मों के यहां सेल्स टैक्स विभाग, समस्तीपुर अंचल कार्यालय के अधिकारियों की टीम ने विभिन्न तिथियों में निरीक्षण किया था। समस्तीपुर अंचल के राज्य कर संयुक्त आयुक्त कृष्णा मोहन सिंह ने बताया कि टीम के निरीक्षण में इन फर्मो में स्टॉक वेरिफिकेशन के दौरान बिक्री व खरीद में अंतर पाया गया, जिसे विभाग ने सेल्स टैक्स की चोरी माना। इसके बाद इन फर्मो पर पेनाल्टी/ जुर्माना लगाया गया।
जुर्माने की इस राशि को विभाग में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रांसपोर्टर फर्म पर 1,47770, फायर वर्क्स फर्म पर 3133966, फर्टिलाइजर फर्म पर 4983076, हार्डवेयर फर्म पर 36621834 पेनाल्टी लगाया गया है। ट्रांसपोर्टर के यहां 12 सितंबर 2025 को, फायर वर्क्स के यहां 8 अक्टूबर 2025 को, फर्टिलाइजर के यहां 10 फरवरी 2026 को तथा हार्डवेयर के यहां 17 मार्च 2026 को सेल्स टैक्स विभाग की टीम ने निरीक्षण किया था।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…