Samastipur

कर्पूरीग्राम के शंभूपट्टी गांव में अनियंत्रित कार ने अधेड़ को रौंदा, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी वार्ड-30 में शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्व. डोमन पासवान के पुत्र राजेन्द्र पासवान उर्फ राजू पासवान (52 वर्ष) के रूप में की गयी है। जानकारी के अनुसार, राजेन्द्र पासवान शाम के समय सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल, समस्तीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया।

मृतक के परिजनों ने गांव के ही चंदन नामक युवक पर कार को लापरवाहीपूर्वक चलाने और दुर्घटना के बाद फरार होने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद कुछ लोगों ने चालक का पीछा भी किया, लेकिन वह अपने घर के पास कार खड़ी कर वहां से फरार हो गया।सूचना मिलते ही कर्पूरीग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

47 मिनट ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

3 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

8 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

10 घंटे ago